दमोह मिशन अस्पताल मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:भोपाल से पकड़े गए प्रबंधन समिति के सदस्य; कल कोर्ट में पेश होंगे

दमोह के बहुचर्चित मिशन अस्पताल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की मौत के मामले में फरार चल रहे प्रबंधन समिति के दो सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात दमोह लाया गया, जिन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एक आरोपी भोपाल से गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फ्रैंक हैरिसन उर्फ बबला और आसमा न्यूटन शामिल हैं। सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि फ्रैंक हैरिसन को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लंबे समय से इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। अप्रैल में सामने आया था मामला यह मामला अप्रैल माह में सामने आया था, जब मिशन अस्पताल में ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की मौत हो गई थी। जांच में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं उजागर हुई थीं। इस प्रकरण में फर्जी डॉक्टर एन. जॉन केम उर्फ नरेंद्र यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल जेल में बंद है। अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर अस्पताल को बंद कर दिया है। इस प्रकरण में प्रबंधन समिति के कुल नौ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि अब दो और आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *