छतरपुर जिला जेल के जेलर दिलीप सिंह जाटव हटाए गए:अवैध वसूली, कैदी की मौत के बाद कार्रवाई; दो जेल प्रहरी भी सस्पेंड

पिछले दिनों छतरपुर जेल में हुई गंभीर घटना और कैदियों से अवैध वसूली की शिकायतों के बाद छतरपुर जिला जेल के जेलर दिलीप सिंह जाटव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर योगेन्द्र पमार, जो वर्तमान में केन्द्रीय जेल रीवा में उप जेल अधीक्षक हैं, उन्हें नया प्रभार सौंपा गया है। महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, डॉ. वरूण कपूर ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। इधर, देर शाम सतना सेंट्रल जेल की अधीक्षक लीना कोष्ठा जिला जेल पहुंची। उन्होंने बताया कि ने बताया कि गुरुवार को हुई घटना में ड्यूटी पर तैनात प्रहरियों ने सुरक्षा रखने में चूक की पाई गई है। जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित प्रहरियों में अंकित मिश्रा और सुरेंद्र तिवारी हैं। बता दें कि जेलर दिलीप सिंह जाटव पर जेल में अवैध गतिविधियों, कैदियों से वसूली के आरोप पिछले कुछ समय से लग रहे थे। हाल ही में जेल में कैदियों से वसूली और एक कैदी की मौत के मामले सामने आए थे। इन घटनाओं को गंभीरता से देखते हुए यह कार्रवाई की गई। पिछले दिनों हुई घटनाएं जेल प्रशासन ने इन घटनाओं के बाद सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं जेल की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से केन्द्रीय जेल रीवा के उप जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार को आगामी आदेश तक विशेष ड्यूटी पर छतरपुर जिला जेल में पदस्थ किया है। ये खबरें भी पढ़ें… छतरपुर जिला जेल में छत से कूदा कैदी, मौत छतरपुर जिला जेल में गुरुवार को एक कैदी ने छत से छलांग लगा दी। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। कोर्ट ने उसे एक दिन पहले (बुधवार) ही पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। कलेक्टर ने इस मामले की जांच के लिए ADM मिलिंद नागदेव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। पूरी खबर पढ़िए… छतरपुर जिला जेल में कैदियों से वसूली का VIDEO छतरपुर जिला जेल में कैदियों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जेल परिसर के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सामान पहुंचाने और सुविधाएं देने के बदले तय रकम वसूले जाने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो के सामने आते ही जेल विभाग हरकत में आया है और डीआईजी जेल अखिलेश तोमर ने देर शाम जिला जेल का निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़िए… छतरपुर जेल से पैसे वसूलने वाली जेल प्रहरी निलंबित छतरपुर जिला जेल में कैदियों से अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में कैदियों को सामान पहुंचाने और सुविधाएं दिलाने के नाम पर पैसे वसूले जाने के आरोप लगे हैं। मामले को गंभीर मानते हुए सतना सेंट्रल जेल अधीक्षक ने जिला जेल में पदस्थ जेल प्रहरी पुष्पा अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर जेल प्रहरी पुष्पा अहिरवार और पीड़ितों के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। इसमें जेल कैंटीन से सामान पहुंचाने, अंदर सुविधाएं दिलाने और परेशानियों से निजात दिलाने के बदले अलग-अलग दरें तय होने की चर्चा की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *