क्षेत्रीय भाषाओं संग हिंदी-अंग्रेजी की किताबें मिलेंगी

रांची | जिला स्कूल मैदान में 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला 17 से 26 जनवरी तक लगेगा। यहां एक छत के नीचे हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी की नई व पुरानी पुस्तकें उपलब्ध होंगी। सोशल मीडिया के दौर में पुस्तकें थीम पर आयोजित इस पुस्तक मेले में लोग सुबह 11 बजे से रात साढ़े सात बजे तक घूम सकते हैं। मंगलवार की इस बात की जानकारी समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चंद्रभूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। कहा कि मेले में छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार से शुक्रवार को आईकार्ड दिखाने पर एंट्री फ्री होगी। मेले में नई दिल्ली, लखनऊ के अलावा झारखंड प्रकाशन केंद्र की किताबें मिलेंगी। झारखंड झरोखा के स्टॉल पर राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रतियोगिता संबंधी और झारखंड पर केन्द्रित पुस्तकें होंगी। मेले के दौरान स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नाट्य प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। पुस्तक लोकार्पण भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *