साहित्य 24, झारखंड इकाई द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव आविर्भाव, 2025 में साहित्य के क्षेत्र में साहित्य कोहिनूर सम्मान से दिलीप तेतरवे, पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भय पत्रकारिता सम्मान से राजेश कुमार सिंह व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कला शिल्प सम्मान से अलका इमाम को सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. सुरिन्दर कौर नीलम, चंद्रिका ठाकुर, रेणु झा, डॉ. उषा सिन्हा, उर्मिला सिन्हा, सुनीता श्रीवास्तव, निर्मला कर्ण और पुष्पा पाण्डेय को वागेश्वरी सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर साहित्य 24 द्वारा प्रकाशित साझा संग्रह ‘झारखंड वल्लरी’’ और रूपा अनंत की पुस्तक ‘किस्सों की गलियांं’’ का विमोचन किया गया। वार्षिकोत्सव में झारखंड के अलावा बिहार और साउथ अफ्रीका से भी साहित्यकार शामिल हुए।


