डीएवी नंदराज स्कूल ने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे

डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू ने रात 11.30 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर सोए हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। स्कूल के 20-22 सदस्यों ने आरएमसीएच, हटिया रेलवे स्टेशन, रांची रेलवे स्टेशन, दुर्गा मंदिर, शनि मंदिर और कूड़ा उठाने वालों के बीच कंबल बांटे। पूरे कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रविप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे और लोगों को कंबल बांटते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *