लायंस क्लब समर्पण रांची ने मकर संक्रांति के अवसर पर कांके डैम के पास पतरा गोंदा गांव के 200 बच्चों के बीच पतंग का वितरण किया। रंग-बिरंगी पतंग पाकर बच्चों के चेहरे खिले दिखे। इस कार्यक्रम को लायंस क्लब की सदस्य संजीवनी साहू, सुप्रिया और हेमा द्वारा प्रायोजित किया गया। मौके पर क्लब की उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल और क्लब की सदस्य मौजूद थी।


