संक्रांति महोत्सव सह मिलन समारोह आज

राष्ट्र धर्म रक्षा मंच और रांची शहर नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कांके डैम पातरगोंड़ा फुटबॉल मैदान में मकर संक्रांति महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह सुबह 8 बजे से होगा। महोत्सव में समाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, पत्रकारिता,वकालत व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य व योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। अतिथियों में रक्षा राज्य मंत्री व रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, हटिया से वर्तमान विधायक नवीन जायसवाल, रांची के विधायक सीपी सिंह, भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल समेत अन्य शामिल रहेंगे। दोपहर 2 बजे से 1100 लोगों को खिचड़ी भोजन कराया जाएगा। 3 बजे से पतंगोत्सव होगा। आयोजन समिति की ओर स्वास्थ्य जांच ​शिविर लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *