जीईएल चर्च छोटानागपुर व असम का 168वां ऐतिहासिक ख्रिस्तान डेरा महोत्सव एक फरवरी को

रांची | जीईएल चर्च छोटानागपुर एवं असम का 168वां ऐतिहासिक ख्रिस्तान डेरा महोत्सव एक फरवरी मनाया जाएगा। छोटानागपुर की प्रथम मसीही कलीसिया के प्रारंभिक विश्वासी पूर्वजों के शरणास्थान डुमरगड़ी, बिलसेरेंग में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारी को लेकर बिशप सीमांत तिर्की और चर्च के अन्य लोग मंगलवार को बिलसेरेंग पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गोस्सनर कलीसिया की स्थापना के 12 साल बाद जब विद्रोही लोगों को सता रहे थे, तब वे लोग बचने के लिए रांची से पश्चिम कारो नदी के तीन टापुओं और जंगल में जो वर्तमान में डुमरगड़ी, बिलसेरेंग में स्थित है छिपे रहे और अपने विश्वास में बने रहे। महोत्सव में सुबह से शाम तक विनती प्रार्थना की जाएगी। महोत्सव में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *