सांसद खेल महोत्सव: सारागांव की छात्राओं ने मारी बाजी, संसदीय क्षेत्र में पहला स्थान

भास्कर न्यूज | सारागांव जांजगीर जिले के नगर की छात्राओं ने संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे संसदीय क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया और नगर का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर जिले के इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में किया था, जिसमें पूरे संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विशेष रूप से नगर के गायत्री मंदिर विद्यालय और जानकी देवी महंत विद्यालय की छात्राओं ने प्रदर्शन किया। संसदीय क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद इन छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला, जहां उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता बम्हनीडीह में आयोजित की, जिसमें भी नगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले स्तर पर आयोजित खेल महोत्सव में सारागांव मध्य और बिलाईगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। इस निर्णायक मैच में नगर की छात्राओं की टीम ने बिलाईगढ़ को पराजित कर पूरे संसदीय क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया। खेल प्रतियोगिता में नगर की छात्राओं में मोनिका, वसुंधरा, दिव्या, रेणुका, श्रद्धा, साक्षी, बबिता, अंजली और सुमन शामिल थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *