रांची | मकर संक्रांति पर श्री साईं मंदिर पुंदाग में विशेष पूजा की गई। सुबह पांच बजे से काकड़ आरती से पूजा की शुरुआत हुई। सुबह 6 बजे शाही मंगल स्नान, 7.15 बजे छोटी आरती हुई। दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती के बाद महाभंडारा किया गया। दोपहर दो बजे से चुमकी राय द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भजनों पर भक्त झूमते रहे। शाम 6.30 बजे धूप आरती एवं रात में नौ बजे सेज आरती हुई। मौके पर पुजारी रंजन पांडेय समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।


