हिमाचल में डॉक्टर कल से अनिश्चितकाल हड़ताल पर:आज भी मरीज बिना उपचार लौटे, डॉ. निरूला की टर्मिनेशन रद्द करने पर अड़े

हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मीटिंग के बाद आज दोपहर बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA),हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन (HMOA) और स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स (SAMDCOT) की जॉइंट एक्शन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। RDA की मांग है कि डॉ. राघव निरुला के खिलाफ टर्मिनेशन की कार्रवाई को निरस्त किया जाए। IGMC परिसर के भीतर भीड़ द्वारा डराने-धमकाने/ट्रायल की गंभीर घटना मामले में दोषियों के खिलाफ FIR,​​​​​​ डॉ. राघव को जान से मारने की धमकी तथा उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर करने वाले नरेश दस्ता पर मामला दर्ज करने की मांग की गई। इससे पहले सुबह के वक्त ओक ओवर में सीएम सुक्खू के साथ इनकी मीटिंग हुई। सीएम सुक्खू ने इस मामले में फिर से जांच करने और डॉक्टरों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भरोसा दिया। बावजूद इसके डॉक्टर हड़ताल पर गए है। आज भी बिना उपचार लौटे मरीज आज भी प्रदेशभर में 3000 ज्यादा डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई। मरीजों को OPD में देखने वाला कोई नहीं है। दूर-दराज क्षेत्रों से लोग इलाज की उम्मीद में सुबह सुबह IGMC शिमला समेत प्रदेश के दूसरे अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मगर उन्हें बिना उपचार घर लौटना पड़ रहा है। IGMC शिमला पहुंचे मरीज जीवन राम ने बताया- उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम है। मगर आज डॉक्टर नहीं है, इसलिए वह परेशान है। कुमारसैन की कृष्णा देवी ने बताया- आज IGMC में उनका MRI होना था। मगर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इनकार कर दिया गया। वह 10 दिन से रिपन अस्पताल में भर्ती है। बड़ी मुश्किल से MRI की डेट मिली थी। अब नए सीरे से दोबारा MIR की डेट लेनी पड़ेगी। BJP के 2 विधायक आमने-सामने इसी मामले में पांवटा साहिब में आज टर्मिनेट डॉक्टर निरूला के पक्ष में स्थानीय लोगों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और BJP के स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने डॉ. राघव निरूला का टर्मिनेशन रद्द करने की मांग की। इधर, चौपाल से BJP विधायक बलवीर वर्मा मरीज के पक्ष में उतर आए हैं। डॉ. निरूला की मां ने भी एक वीडियो जारी कर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। AIIMS दिल्ली के डॉक्टर भी समर्थन में उतरे बता दें कि IGMC में मरीज से मारपीट करने वाले डॉक्टर को टर्मिनेट करने के बाद तूल पकड़ गया है। AIIMS दिल्ली के डॉक्टर भी IGMC शिमला के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं हिमाचल की HMOA और SAMDCOT भी RDA के समर्थन में आई है। रिपोर्ट में दोनों की गलती- डॉ. कपिला सैमडकोट एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पियूष कपिला ने कहा- जांच रिपोर्ट में मरीज और डॉक्टर दोनों को गलत बोला गया। उन्होंने कहा- मरीज को सुपर स्पेशल वार्ड दे दिया, जबकि डॉक्टर को टर्मिनेट कर दिया। एक-दूसरे को क्रॉस एक्जामिन करने का मौका नहीं दिया। जिन लोगों ने कहा कि इसको (डॉक्टर) को हमारे हवाले कर दो, धमकी दी कि या तो ये खुद मर जाएगा, या फिर देश छोड़ देगा और भीड़ इकट्ठा की, उन लोगों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। डॉ. पियूष ने कहा- यह गलत कार्रवाई है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन भी कुछ देर में मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति तैयार कर सकती है। वहीं HMOA के महासचिव विकास ठाकुर ने बताया कि HMOA भी RDA का समर्थन करेगी। आईजीएमसी में 22 दिसंबर को हुई थी मारपीट गौरतलब है कि 22 दिसंबर को IGMC शिमला में डॉ. राघव निरूला और मरीज के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। वायरल वीडियो में डॉक्टर मरीज की पिटाई करता दिखा, जबकि मरीज भी डॉक्टर पर पांव से वार करता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद तत्काल डॉक्टर को टर्मिनेट किया गया। पुलिस भी मामले की जांच कर रही इस मामले में मरीज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस अलग से जांच कर रही है। हालांकि अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं हो पाया है। पुलिस अब उस व्यक्ति से मूल (ऑरिजनल) वीडियो रिकवर करेगी, जिसने घटना का वीडियो शूट किया था। RDA ने एकतरफा कार्रवाई बताया रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि यह कार्रवाई एकतरफा है। कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और निष्पक्ष कार्रवाई की गारंटी के बिना काम करना मुश्किल हो गया है। डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करना शामिल है। डॉक्टर की टर्मिनेशन के बाद सरकार और डॉक्टरों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने से जुड़े PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *