चंडीगढ़ में उतारी दिल्ली के लिए नई पार्टी:पार्टी अध्यक्ष लड़ेंगे विधान सभा की सभी 70 सीटों से चुनाव

चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, नेशनल लोक कल्याण पार्टी (एनएलकेपी) और भारत गठबंधन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इस अवसर पर एनएलकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र प्रीत सिंह ने कहा कि देश में एक नई राजनीतिक लहर की आवश्यकता है और नौजवानों को एबीसी (आप, भाजपा, कांग्रेस) का बहिष्कार करने का आह्वान किया। भारत गठबंधन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल ने कहा कि तीनों प्रमुख पार्टियां बेरोजगारी, महंगाई और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या का समाधान नहीं कर पा रही हैं और भारत गठबंधन उम्मीद और असली बदलाव का प्रतीक है। वरिष्ठ नेता राम नगीना सिंह ने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं है, यह क्रांति का आह्वान है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो सिर्फ कुछ लोगों के लिए नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए समानता, न्याय और प्रगति को प्राथमिकता दे। वर्षों से मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे सौदान सिंह यादव ने कहा कि दशकों से मजदूरों की उपेक्षा की जा रही है। भारत एलायंस प्रत्येक भारतीय श्रमिक की गरिमा, अधिकार और अवसर बहाल करेगा। दिल्ली में चुनावों की गहमा गहमी में नेशनल कल्याण पार्टी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने के तैयार है। लेकिन छोटी पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार कितने सफल हो पाते हैं यह तो इलेकशन के बाद ही जनता बताएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *