सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी:ये 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा, IT और ऑटो शेयर्स में बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 15 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार 16 जनवरी को ओपन होगा स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का IPO
स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 16 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 20 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 23 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 14 जनवरी को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 169 की तेजी के साथ 76,499 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी तेजी रही, ये 90 चढ़कर 23,176 के स्तर पर बंद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *