बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से, जिले में 88 केंद्र बनाए

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। राजनांदगांव जिले में इस बार 88 केन्द्रों में बोर्ड परीक्षा होगी। कक्षा 10वीं बोर्ड में 10वीं में 13148 और कक्षा 12वीं बोर्ड में 9131 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। फरवरी में गोपनीय सामग्री का वितरण किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने उड़नदस्ता दल का गठन किया जाएगा। इसमें शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। माशिमं द्वारा जारी बोर्ड की मुख्य परीक्षा के टाइम टेबल अनुसार 1 मार्च को हिन्दी विषय से 12वीं बोर्ड की परीक्षा की शुरुआत होगी। वहीं 3 मार्च को हिन्दी विषय से कक्षा 10वीं की बोर्ड की परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसके पहले इसी माह 20 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा होगी। जिसमें 20 जनवरी को 10वीं में संस्कृत विषय एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी। वहीं 12वीं में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। प्री बोर्ड परीक्षा 29 जनवरी तक चलेगी। इस परीक्षा का समय दोपहर 12:15 से दोपहर 3:15 बजे तक रखा गया है। फिलहार इसे लेकर प्रारंभिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *