भास्कर न्यूज | महासमुंद स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नवयुग विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में राइजिंग उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह सीजन 1 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा, संगीत, समाज सेवा, कला, आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में महासमुंद जिला से व्याख्याता तुलेंद्र सागर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बेमचा को भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, अध्यापन के साथ-साथ स्कॉउटिंग, भूगोल व सामाजिक विज्ञान विषय में मास्टर ट्रेनर, योग में मास्टर ट्रेनर, संगीत के क्षेत्र में रुचि के साथ सामाजिक कार्यों में सहयोग करने का आकलन करते हुए फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये राइजिंग टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड के लिये चयनित कर अतिथियों के कर कमलों से प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तुलेंद्र सागर इससे पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिये राज्यपाल शिक्षक सम्मान के साथ साथ राज्य व राष्ट्रीय स्तर के बहुत से सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं। जिला से शिक्षा के क्षेत्र में राइजिंग टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होने पर पी आर सागर, एस एल पाटकर, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, नवीन चन्द्राकर, किरण पटेल, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, वी के तिवारी, कुंती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, संगीता चन्द्राकर, आराधना साहू ने उन्हें बधाई दी।


