महासमुंद| महासमुंद के हाउसिंग बोर्ड, अटल विहार कॉलोनी स्थित रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा में आज 15 जनवरी को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जॉब फेयर का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की एडेक्को इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर स्मार्ट मीटर टेक्निशयन के 60 पदों पर आईटीआई इलेक्ट्रिशियन ट्रेड उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 18 हजार प्रतिमाह वेतन पर की जाएगी। इसी तरह एल्मेक इंडस्ट्रीज, रायपुर के इलेक्ट्रिशियन के 2 पद, फिटर, वेल्डर व हेल्पर 1-1 पद पर 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 15 हजार प्रतिमाह वेतनमान पर की जाएगी।


