महासमुंद| कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी तक किए जा सकते हैं। जबकि एग्जाम फीस 2 फरवरी तक जमा होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर यह परीक्षा मार्च में होगी। इस परीक्षा के माध्यम सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर समेत देश के अन्य केंद्रीय, राजकीय व निजी विवि में एडमिशन होंगे। एनटीए कि ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी। यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। पेपर 90 मिनट का होगा, इसमें कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है। पिछली बार परीक्षा 105 मिनट की थी, यानी इस बार 15 मिनट का समय कम किया गया है। एग्जाम फीस सामान्य वर्ग के छात्रों को अब 1400 रुपए है।


