सुकमा| निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवस पहचान एवं उपचार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, पिरामल फाउंडेशन और लेप्रा सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला जेल सुकमा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें बंदियों की स्वास्थ्य जांच सह उपचार किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में जिला जेल के 311 बंदियों की स्क्रीनिंग कर मलेरिया, कुष्ठ ओर टीबी की जांच कर उन्हें इन बीमारियों के लक्षण, उपचार और जांच के बारे में आवश्यक जानकारी दी। इसके साथ ही लक्षण वाले 30 मरीजों को फाल्कन ट्यूब देकर उनका सैंपल कलेक्शन किया।


