मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा, शाकाहार पर हुई चर्चा

भास्कर न्यूज | भाटपाल मरार समाज ने देवड़ा में मां शाकंभरी जयंती पर कलश यात्रा निकाली। इस दौरान मुंडागांव, डिमरापाल, मांदर, देवड़ा, धुरागांव, लोहण्डीगुड़ा, धाराउर, लामड़ागुड़ा, कुम्हली, मारीगुड़ा और बालेंगा के समाज के लोग शामिल हुए। समाज को नई दिशा देने अपने बच्चों की शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही समाज की कुरीतियों को दूर करने पर भी चर्चा की गई। समाज के लोगों ने शाकाहारी जीवन अपनाने की दिशा में वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी बात रखी। इसके अलावा समाज के किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार और शादी-विवाह में अनावश्यक रूप से कपड़े के लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने पर भी चर्चा की गई। वहीं समाज के बच्चों द्वारा दसवीं-बारहवीं में 80 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने कर्मचारी प्रकोष्ठ ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा समाज के लिए अच्छा काम करने वाले सदस्यों को भी मां शाकंभरी समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिपं सदस्य निर्देश दीवान ने समाज के भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *