बंडामुंडा| बंडामुंडा के सी-सेक्टर स्थित हरिदर्शन क्लब के निकट खेल मैदान में जमीन पर रखे खुले में ट्रांसफॉर्मर मौत को दावत दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की इस लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। जहां इस मैदान में शाम के समय क्षेत्र के बच्चे खेलने को पहुंचते है वहीं सुबह के समय एक निजी स्कूल के छात्राएं खेल पीरियड के दौरान खेलने को पहुंचते है। ऐसे में मैदान में मौजूद बिजली का ट्रांसफार्मर खुला अवस्था में पड़े रहने के कारण किसी भी वक्त छात्राएं बिजली के चपेट में आ सकते है। शिकायत करने के बावजूद पहल नहीं कर रहे।


