शहीद भगत सिंह क्लब ने मकर संक्रांति पर किया कंबल वितरण

बंडामुंडा| नगर के डी-सेक्टर स्थित शहीद भगत सिंह क्लब में स्थानीय बीजद महिला संगठन के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। महिला संगठन ने 30 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। इस दौरान बीजद के महिला सदस्य तृप्तिमई स्वाई ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व आस्था का पर्व है। यह पर्व विभिन्न वर्गों में पारस्परिक सद्भाव का संदेश भी देता है। कंबल पाने वाले लोगो में भी काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महिला बीजू जनता दल तृप्तिमयी स्वाई, सुप्रिया तांती, सोमा दे, पूर्णिमा सेन आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *