दौसा में कड़ाके की ठंड का दौर:घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित, सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन का जोर

दौसा जिले में कड़ाके की ठंड का दौर बदस्तूर जारी है। यहां घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाओं ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिसके चलते लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि मंगलवार सुबह धूप निकलने के साथ पूरे दिनभर मौसम साफ रहा था, लेकिन बुधवार अलसुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा। वहीं सर्द हवा के चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह और शाम के वक्त ठिठुरन का जोर बना हुआ है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट बनी हुई है। यहां बुधवार सुबह का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर स्थित रहा था। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *