2 लड़कियों की मौत का LIVE VIDEO:मनाली घूमने गए थे, बिलासपुर से कोरबा आते समय अनकंट्रोल होकर पलटी कार, उड़े परखच्चे, एक गंभीर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को मनाली टूर से लौटते समय एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। अब हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान मोनिका चटर्जी (26) और दीक्षा राठौर (23) के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहने वाले थे। दीक्षा राठौर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थी। उसकी मां प्रधान पाठक है। कार की तफ्तार तेज थी, कंट्रोल नहीं कर पाए बताया जा रहा है कि, दोनों युवतियां अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थी। मंगलवार को वापस आने पर बिलासपुर से अपने दोस्त देवराज के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर करीब 3 बजे डिस्पोजल चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार ढलान पर ओवर स्पीड के कारण अनकंट्रोल हो गई। कार के उड़े परखच्चे कार क्रमांक सीजी 12 एएल 2600 को देवराज चला रहा था। वो नियंत्रण नहीं कर सका और डिवाइडर से बचाने के चक्कर में कार कई बार पलटते चली गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों लड़कियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुरानी बस्ती निवासी देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। आज होगा पोस्टमॉर्टम स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद चैतमा चौकी पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। मृतकों और घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। उनके परिजनों को सूचना दी गई। आज बुधवार को शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दी जाएगी। जांच में जुटी पुलिस चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे का कहना है कि, घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायल युवक से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि मनाली से लौट रहे थे। ओवर स्पीड के कारण हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में हिट एंड रन…20 मिनट तक तड़पती रही महिला:कार की टक्कर से ई-रिक्शा के नीचे दबी, लोग फोन करते रहे, नहीं पहुंची एंबुलेंस रायपुर के भगत सिंह चौक में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पैदल चल रही महिला ई-रिक्शे के नीचे दब गई। इस हादसे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *