रोटरी क्लब मिड टाउन ने गुरजीत सेखों को किया सम्मानित

अमृतसर| रोटरी क्लब अमृतसर मिड टाउन की ओर से भवन्स एसएल पब्लिक स्कूल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रोटेरियन गुरजीत सेखो को वर्ष 2027-29 के लिए रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर निर्वाचित होने पर उनके सम्मान में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन से हुआ। पूर्व गवर्नर अविनाश महेंद्रू ने गुरजीत सेखो और उनकी पत्नी को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम और रोटरी आंदोलन के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। डिस्ट्रिक्ट 3070 के लिए यह गर्व का क्षण है कि यहाँ से किसी रोटेरियन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व का अवसर मिला है। कार्यक्रम में पूर्व डायरेक्टर डॉ. गौरव पांड्या और ऑस्ट्रेलिया से रोटेरियन राजू सुब्रमण्यम ने वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई दी। अंत में क्लब द्वारा गुरजीत सेखो की ताजपोशी की गई और उन्हें शॉल व स्नेहोपहार भेंट किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *