मिनी कुंभ की तर्ज पर होंगी शिव महापुराण की तैयारियां:25 से रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, 25 फरवरी से महोत्सव शुरू, ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए करेंगे पत्राचार

सवा महीने बाद सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले साल की तर्ज पर इस साल रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष वितरण नहीं होगा। 25 जनवरी से 25 मार्च तक धाम पर रुद्राक्ष वितरण बंद रहेगा। इसके बाद फिर से रुद्राक्ष वितरण शुरू किया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंगलवार को आयोजन की रूपरेखा बताई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग प्रांतों से करीब 5 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर मौजूद रहेंगे। आयोजक विट्ठलेश सेवा समिति और प्रशासन ने अभी से स्थल निरीक्षण कर आयोजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन आदि व्यवस्थाओं पर मंथन शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए जनप्रतिनिधि और आयोजन समिति अभी से रेल विभाग का पत्र लिखकर 22 फरवरी से 5 मार्च तक सीहोर से निकलने वाली सभी ट्रेनों के सीहोर स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग करेंगे। ऑटो का किराया व सवारियों की संख्या निर्धारित की जाएगी पंडित मिश्रा ने बताया कि अभी उत्तर-प्रदेश में कुंभ चल रहा है। जिसके कारण भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम में आएंगे। इस साल पिछले साल के अनुमान से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। कथा के दौरान पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय, पार्किंग, हेल्थ कैम्प, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, कंट्रोल रूम, सहायता केंद्र, मार्ग मरम्मत सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। रेलवे स्टेशन तथा शहर के प्रमुख स्थानों से कुबेरेश्वर धाम तक जाने के लिए ऑटो का किराया और सवारियों की संख्या भी निर्धारित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *