खंडवा में सोमवार की रात एक स्पा सेंटर पर मारपीट की घटना हो गई। इंदौर निवासी एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने 11 युवकों के खिलाफ बलवा एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। 7 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। इसी केस की जांच में पुलिस को शक हुआ कि मसाज की आड़ में सेक्स रैकेट चलता है। इसके बाद दूसरे सेंटरों पर दबिश दी। जहां इंदौर, दिल्ली के अलावा कोरियाई युवतियां मिली। पुलिस के पास पूर्व से इनका रिकॉर्ड नहीं था। शहर के आनंद नगर में संचालित होने वाले इस स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को भी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने मकान मालिक राधेश्याम राठौर और स्पा सेंटर के संचालक मयूर सेन के खिलाफ भी केस दर्ज किया। वहीं स्पा सेंटर पर करने वाली इंदौर की युवतियां भी भाग गई। जबकि उन्हीं में से एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों पर बलवा एक्ट में केस दर्ज किया है। तीन युवतियों में एक कैंसर पीड़ित बताई गई थी। आरोपी मयूर सेन के शहर में दो जगह स्पा सेंटर स्पा सेंटर के संचालक और आरोपी मयूर सेन के शहर में किंग स्पा नाम से शहर में दो जगह स्पा सेंटर है। आनंद नगर में जहां विवाद हुआ है, वो सेंटर सूनसान इलाके में था। जिस मकान में संचालित हो रहा था वहां कैमरे लगे है लेकिन वो बंद पड़े है। पुलिस ने विवाद से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मांगे तो इस बात का खुलासा हुआ। आरोपी मयूर सेन का दूसरा स्पा सेंटर पड़ावा क्षेत्र में हैं। बाकी स्पा सेंटरों पर दबिश, कोरियाई लड़कियां मिली पुलिस ने स्पा सेंटर के विवाद और अनैतिक गतिविधि की शंका में अन्य सेंटरों पर दबिश देकर सर्चिंग की। दो सेंटर मानसिंगका मिल के नये और पुराने शॉपिंग मॉल में संचालित होना पाए गए। जहां नेपाल और कोरिया की रहने वाली युवतियां मिली। पुलिस कार्रवाई को लेकर स्पा वाले पहले से ही सतर्क हो गए थे। इसलिए पुलिस को सर्चिंग के दौरान ग्राहक नहीं मिले। ना ही आपत्तिजनक सामग्री मिली। रतलाम, इंदौर के लोग गुमाश्ता लाइसेंस पर चला रहे स्पा सेंटर सीएसपी अभिनव बारंगे सहित दो महिला टीआई ने स्पा सेंटरों पर सर्चिंग की। पड़ताल सामने आया कि स्पा सेंटरों के पास सिर्फ गुमाश्ता लाइसेंस हैं। संचालक भी रतलाम और इंदौर के बताए गए। वहीं सर्विस देने वाली युवतियां भी बाहरी थी। पुलिस ने सेंटर पर मौजूद मैनेजरों से कहा कि दो दिन के भीतर संचालकों को बुलाइए। साथ में काम करने वाली युवतियों की उम्र, पहचान और पते के दस्तावेज लेकर आए। पुलिस के पास रिकॉर्ड नहीं, कहां कितने स्पा सेंटर एक स्पा सेंटर पर विवाद के बाद खुलासा हुआ कि पुलिस के पास स्पा सेंटरों से संबंधित जानकारी और रिकाॅर्ड ही नहीं है। ना ही पहले कभी पुलिस ने इन स्पा सेंटरों पर सर्चिंग की और दस्तावेज मांगे। स्पा सेंटरों वालों ने भी पुलिस के पास रिकॉर्ड नहीं जमा कराया। यहीं कारण है कि पुलिस अधिकारियों ने पूछ-पूछकर स्पा सेंटर तलाशें और सर्चिंग की। पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है, दो पर एफआईआर CSP अभिनव बारंगे का कहना है कि, आनंद नगर सहित जहां-जहां स्पा सेंटर है, उनकी सर्चिंग की गई है। पुलिस ने सभी स्पा वालों से रिकॉर्ड मांगा है। बाहरी युवतियों को पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए। जहां मारपीट हुई थी उसके संचालक और मकान मालिक पर भी कार्रवाई की है। ये खबर भी पढ़ें…. खंडवा में स्पा सेंटर की युवतियों को बेल्ट से पीटा: सोमवार रात खंडवा के स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों के साथ मारपीट की गई। युवतियों ने रात को मसाज कराने पहुंचे युवक को क्लोजिंग टाइम होने से मना किया था। इसके बाद युवक ने दोस्तों को बुलाकर स्पा सेंटर के संचालक और युवतियों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद रात साढ़े 12 बजे पुलिस के सीनियर अधिकारी स्पा सेंटर पहुंचे। पूछताछ के बाद संचालक और युवतियों को थाने लाया गया। शिकायत पर 11 लोगों पर बलवा एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इनमें से 7 को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर…


