लुधियाना में युवक की मौत:खेतों में पड़ा मिला शव,SHO बोली-कई एंगलों पर पुलिस कर रही जांच

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह गांव तलवंडी के खेतों में एक युवक का शव मिला। खेतों में काम करने आए लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो तुरंत गांव के गणमान्यों को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पुलिस अधिकारियों को बुलाया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस इस केस की अलग-अलग एंगलों पर जांच कर रही है। खेत में पड़ा मिला लोगों को युवक का शव जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता जोरा सिंह ने कहा कि आज सुबह जब कुछ लोगों ने एक युवक का शव खेतों में पड़ा देखा तो उन्होंने तुंरत शोर मचाया। लोगों ने थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचित किया। युवक किन कारणों से मरा या मारा गया है यह अभी कुछ पता नहीं है लेकिन घटना स्थल पर कई नशे के इंजेक्शन आदि जरूर पड़े थे। मरने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई। पुलिस इलाके में भी जांच पड़ताल कर रही है। कई लोगों से पूछताछ भी की गई है लेकिन अभी मृतक युवक के बारे कुछ पता नहीं चल सका। बोली SHO गुरशिंदर कौर… उधर, थाना लाडोवाल की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने कहा कि मामला संदिग्ध है। इस केस में पुलिस जांच कर रही है। युवक की कुदरती मौत या अन्य किसी कारण से मौत हुई है यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। जहां तक सवाल घटना स्थल पर मिले इंजेक्शनों का है तो उसकी जांच की जा रही है। इलाके में पुलिस पूरी तरह से नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही कई नशा तस्करों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए है। इलाके में आने वाले दिनों में ग्रामीणों के साथ बैठक करके नशा बेचने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा। नशा तस्कर के बारे में बताने वाले का नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *