मधुबनटोली जाने वाली सड़क हुई पक्की

भास्कर न्यूज | जशपुर जशपुर शहर की बहु प्रतीक्षारत मांग, संगम चौक से बाजारडांड़ मार्ग का डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इससे पहले शहर की दो मुख्य सड़कें जहां यातायात का दबाव ज्यादा था, उसे भी डामरीकरण किया जा चुका है। महाराजा चौक से कदमटोली होते हुए शहर की सीमा तक की सड़क पक्की हो चुकी है। इस सड़क के पक्की हो जाने के बाद अब ना सिर्फ कदमाटोली वार्ड वासी बल्कि शहर के हजारों लोग सुगम सड़क पर आवागमन कर रहे हैं। क्योंकि इस सड़क से होकर शहर के दो बड़े निजी स्कूल के सैकड़ों बच्चे रोजाना आना-जाना करते हैं। इसी तरह से स्टेट बैंक की मेन ब्रांच के बाजू से मधुबनटोली होते हुए शहर की सीमा तक की सड़क का भी डामरीकरण का काम पूरा हो गया है। यह भी शहर के बड़े वार्डों में से एक है और इस सड़क पर भी यातायात का दबाव ज्यादा है। वर्तमान में संगम चौक से बजारडांड़ जाने वाली सड़क के डामरीकरण का काम चल रहा है। इस सड़क के पक्के हो जाने के बाद कलेक्टर कार्यालय से बस स्टैंड का शार्टकट रास्ता आसान हो जाएगा। इससे शहर के पुरानी टोली वाली मेन रोड पर यातायात का दबाव कम होगा। बता दें एसडीएम और नगरपालिका प्रशासक ओंकार यादव, सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएमओ ने अभियंता कैलाश खरोले, उप अभियंता असिमा विश्वास, शुभेन्दु श्रीवास्तव को मॉनिटरिंग करने कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *