जालोर में उत्तरी दिशाओं की और से आ रही 9 किमी की गति से हवाओं के प्रभाव ठिठुरन जारी है। हालांकि रात के तापमान में 1.2 डिग्री गिरावट दर्ज कि गई। वही मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। बता दें कि जालोर-सांचौर में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को रात के तापमान में 1.2 डिग्री बढ़ोतरी होकर 7.8 डिग्री व दिन के तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी होकर 22.7 डिग्री दर्ज किया गया है। लेकिन उत्तरी भाग के पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फ बारी के प्रभाव से जालोर में आ रही 9 से 12 किमी प्रति घंटे की गति हवाओं ने ठिठुरन और बढा दी है। हालांकि, दिन भर आसमान में हल्की धुंध छाई रहने से सूरज की तपिश भी नही हो पा रही है। जिससे लोगों दिन भर ऊनी कपड़ो में नजर आ रहे है तथा सर्दी से राहत पाने के लिए गरम खाद्य पदार्थ का सेवन किया जा रहा है। आगामी दिनों में सर्दी रहने की संभावना मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तरी दिशा की पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के चलते ठंडी हवाओं का प्रभाव जारी रहने की संभावना है। जिससे आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ा हुआ रहेगा। तथा तापमान 7 से 8 डिग्री व दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री पर स्थिर रह सकता है। इस तरह रहा पांच दिन का तापमान


