राजसमंद में तेज हवाओं ने गलन बढ़ाई:बादल छाए तो सर्दी में आई तेजी, लम्बी वेकेशन के बाद आज स्कूल भी खुले

राजसमंद में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है जिससे धूप नही निकल पाई और गलन बढ़ गई। मंगलवार शाम को हवाओं के चलने से व आज सुबह बादल के छा जाने से सर्दी फिर से तेज हो गई है। हालांकि, कोहरा आज साफ रहा जिससे वाहनों की आवाजाही पर कोई खास फर्क नही पड़ा। आज सुबह 10 बजे तक भी धूप नही निकलने से जन जीवन प्रभावित रहा। सुबह बाजारों में लोगो ने ठिठुरन से बचने के लिए जगह जगह अलाव जलाकर सर्दी से अपना बचाव किया। तेज सर्दी के बावजूद आज से कक्षा 8 तक के स्कूलों का अवकाश समाप्त हुआ और फिर से स्कूल खुले। इस दौरान छोटे बच्चों को सर्दी से परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि हवा की गति 8 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *