कोटा में नहर बहे युवक का शव 5वें दिन मिला:बाइक खड़ी करके कूदा था, 20 किमी दूर डेडबॉडी मिली; आखिर बार बहन से की थी बात

जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में नहर में कूदे युवक का शव पांचवें दिन मिला है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर शव को रेस्क्यू किया। फिर सिमलिया पुलिस को सौंप दिया। शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया जा रहा है। युवक सूरज (22) ताथेड़ की झोपड़ियां का रहने वाला था। नल फिटिंग का काम करता था। एसडीआरएफ हेड कॉन्स्टेबल करण सिंह ने बताया कि युवक का शव घटनास्थल से 20 किमी दूर कल्याणपुरा गांव के पास नहर मिला है। जिसे पुलिस के हवाले किया है। फोन पर बोला- सबका ख्याल रखना मौसा सुरेश ने बताया कि दो बहनों में सूरज इकलौता था। कोटा में ठेकेदार के पास काम करता था। 11 जनवरी को काम खत्म करके कोटा से गांव लौट रहा था। रात 9 बजे करीब उसने बड़ी बहन से बात की थी। उसने कहा सबका ध्यान रखना, बच्चों को अच्छे से पढ़ाना। फिर फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद उसकी बाइक ताथेड़ में दायीं मुख्य नहर के पास खड़ी मिली। तब से निगम की गोताखोर टीम, एसडीआरएफ की टीम के साथ गांव वाले भी सूरज की तलाश में जुटे थे। 11 जनवरी को सूरज ने मजदूरी के 2 हजार अकाउंट में डलवाए ओर 1 हजार नगद लिए थे। सूरज के पिता बीमार रहते है। मां मजदूरी करती है। परिजनों का सूरज व उसकी छोटी बहन की इसी साल के अंत तक शादी करने की विचार था। सूरज ने सुसाइड क्यों किया इस बारे में पता नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *