सीहोर में छाए बादल, ठंड से राहत:24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2.4 से बढ़कर 8.8 डिग्री पर पहुंचा

सीहोर जिले में मौसम ने करवट ली है। जिले में आज न्यूनतम तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कल जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं आज यह बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य कारण आसमान में छाए बादल हैं। शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आसमान में बादल छा गए हैं। इसके अलावा, हवाओं की दिशा में भी बदलाव आया है। पहले जहां उत्तर दिशा से हवाएं चल रही थीं, अब वे पूर्व दिशा से आ रही हैं। इन दोनों कारणों से तापमान में वृद्धि हुई है और लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। सुबह के समय छाया घना कोहरा भी कुछ ही घंटों में छंट गया। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत अस्थायी है। आसमान से बादल हटते ही एक बार फिर तेज ठंड का दौर लौट सकता है। इस बदलते मौसम के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *