भोपाल सराफा एसोसिएशन के लिए वोटिंग शुरू:रात में नतीजे; 3 साल के लिए चुने जाएंगे 16 पदाधिकारी; पार्किंग-सुरक्षा चुनावी मुद्दे

भोपाल के सराफा एसोसिएशन के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद काउंटिंग और कुछ घंटे में ही नतीजे भी सामने आ जाएंगे। चुनाव में दो पैनल मैदान में है। पार्किंग, सुरक्षा, हाईमास्ट और सुलभ कॉम्पलेक्स जैसे चुनावी मुद्दे छाए हुए हैं। मौजूदा कार्यकारिणी ने अपनी ‘युवा पैनल’ मैदान में उतारी है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष समेत 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। चौक बाजार स्थित गोपाल धर्मशाला में वोटिंग और काउंटिंग होगी। ये 2 पैनल, जो मैदान में है
‘युवा पैनल’: अध्यक्ष पद के लिए अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी रज्जू, सचिव अखिलेश मित्तल, सह सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल। कार्यकारिणी प्रत्याशी सुलभ मित्तल, गौरव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विजय वर्मा, राधेश्याम गोयल, मनीष मित्तल, तरुण बिंदल, ऋषिकांत अग्रवाल, अमित मंगल, प्रशांत मंगल, शैलेंद्र सोनी।
‘आपकी अपनी पैनल’: अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, सचिव राजेश मित्तल, सह सचिव अजय गुप मुन्ना, कोषाध्यक्ष अमित बिंदल। कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार सोनी, जयप्रकाश अग्रवाल, सुधांशु गोपाल अग्रवाल, अभिषेक जैन, अजय कुमार अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, गौरव बंसल, सुनील सोनी, राजेश अग्रवाल, अनूप राजानी और रमेशचंद्र सोनी। एक निर्दलीय भी मैदान में
इन दोनों पैनल के अलावा एक निर्दलीय भी कार्यकारिणी सदस्य के लिए मैदान में है। यानी, मुख्य घमासान दोनों पैनल के बीच ही होगा। कुल 231 व्यापारियों को वोटिंग की पात्रता
चुनाव में पुराने शहर स्थित सराफा बाजार के कुल 231 व्यापारी वोट डालेंगे। ये एक बार में कुल 16 वोट डाल सकेंगे। इनमें 5 पदाधिकारी और 11 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। यह एसोसिएशन भोपाल के सराफा व्यापारियों का पुराना और प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *