मोगा में बस में चोरी करती पकड़ी गई 5 महिला:यात्री की जेब से 50 हजार चुराए, शोर मचाने पर नीचे फेंके

मोगा में बस में एक यात्री के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली 5 महिलाओं को यात्रियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित यात्री बलराज सिंह ने बताया कि वह मुक्तसर से मोगा की यात्रा कर रहा था। बाघा पुराना के पास जब उसने अपनी जेब चेक की तो उसके 50 हजार रुपए गायब थे। बलराज के शोर मचाने पर बस में अफरा-तफरी मच गई। घबराई महिलाओं ने चुराए गए पैसे सीट के नीचे फेंक दिए। मौके पर मौजूद यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए पांचों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। एक चश्मदीद ने बताया कि विशेषकर वीरवार को जब लोग माथा टेकने जाते हैं, तब ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि बसों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *