कपूरथला में फोटोग्राफर का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, फंक्शन कवर करने के बाद बाइक से लौट रहा था

कपूरथला में लोहड़ी की रात से लापता 30 वर्षीय फोटोग्राफर तीक्षित का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में मिला है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। घटना सुलतानपुर लोधी की है। घटना 13 जनवरी की रात की है, जब तीक्षित एक फंक्शन को कवर करने के बाद रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी स्विच ऑफ मिला, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसी रात शेखूपुर के पास धर्मकंडा के निकट एक घायल युवक मिला, जिसे सीनियर डिप्टी मेयर राहुल कुमार ने एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह मामला दुर्घटना का लग रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। सिविल अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक, युवक को रात 12:30 बजे शवगृह में रखा गया था। पुलिस बोली- एक्सीडेंट लग रहा
मृतक के भाई अमृत ने बताया कि उन्होंने लापता होने की सूचना तुरंत सुलतानपुर लोधी पुलिस और पंजाब पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी थी। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक जांच में एक्सीडेंट होने की बात सामने आ रही है। वहीं सिविल अस्पताल के शवगृह में रखे शव की सूचना सिटी थाना को 14 जनवरी की रात को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *