अबोहर में नहर टूटने से 50 एकड़ फसल जलमग्न:40 फीट का कटाव; किसान बोले- मोघे बंद करने से ओवरफ्लो हुआ पानी

फाजिल्का के अबोहर में वरियामखेड़ा के पास रामसरा नहर टूट गई। नहर में करीब 40 फुट का कटाव आ गया, जिससे करीब 50 एकड़ खेत जलमग्न हो गए। इस घटना से न केवल किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, बल्कि नहर पर बने पुल को भी नुकसान पहुंचा है। घटना देर रात हुई। किसानों का आरोप है कि यह हादसा कुछ किसानों द्वारा नहर के मोघे बंद करने की वजह से हुआ। मोघे बंद होने से नहर में पानी ओवरफ्लो हो गया, जिससे कटाव आया। नहरी विभाग के एसडीओ जसविंदर सिंह विरक ने बताया कि जैसे ही उन्हें रात को कटाव की सूचना मिली, तुरंत मेन हेड से पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई विभाग ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही पानी का स्तर कम होगा, नहर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर नहर प्रबंधन और किसानों से बातचीत की और समस्याओं को जाना। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *