अबोहर में बेटे-बहू ने मां को पीटा:चाबी मांगने पर वारदात की, पड़ोसियों ने बचाया

पंजाब के अबोहर में एक 70 वर्षीय विधवा महिला को उसके अपने बेटे और बहू ने बेरहमी से पीटा। रामदेव नगरी की रहने वाली शीला देवी, जो मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती हैं, को उनके बड़े बेटे और बहू माया रानी ने कमरे में बंद कर मारपीट की। घटना 14 जनवरी की रात की है, जब मकान की अतिरिक्त चाबी की मांग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शीला देवी के अनुसार, उनकी बहू ब्यूटी पार्लर में काम करती है और देर से घर लौटती है। मकान की एक ही चाबी होने के कारण, शीला देवी को अक्सर पड़ोसियों के यहां इंतजार करना पड़ता था। जब उन्होंने दूसरी चाबी की मांग की, तो बेटे-बहू ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहम थी कि पीड़िता का पेशाब तक निकल गया। पड़ोसियों ने महिला की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। वर्तमान में शीला देवी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मामले की पृष्ठभूमि में संपत्ति विवाद भी है। शीला देवी के बड़े बेटे ने मकान का आधा हिस्सा छोटे भाई को दे दिया है, जबकि बाकी हिस्से में वह खुद अपनी पत्नी के साथ रहता है। शीला देवी भी इसी हिस्से में रहती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चेहरे से निकला खून
पड़ोसियों ने महिला के चेहरे पर खून निकलता देख इसकी सूचना 112 हैल्पलाइन पर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर अस्पताल मे दाखिल शीला की बहू माया देवी ने बताया कि उसकी सास पड़ोसियों के बहकावे में आकर अक्सर उन्हें तंग परेशान करती है और साल भर में तीन पुलिस पंचायतें हो चुकी हैं। पड़ोसी इस बात का नाजायज फायदा उठाते हैं ताकि वे यह मकान यहां से छोड़कर चलें जाए। कल भी उसकी सास ने पड़ोसियों के बहकावे में आकर उससे मारपीट की। जिस पर उसके पति ने उसे बचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *