जालंधऱ| जालंधर ईएसआई हॉस्पिटल में कार्ड धारकों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ज्योति शर्मा, डिस्ट्रिक्ट फैमिली वेलफेयर ऑफिसर डॉ. रमन गुप्ता की देखरेख में इस सुविधा को शुरू किय गया है। ईएसआई हॉस्पिटल में साल 2017 से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी थी। ऐसे में कार्ड धारकों को इलाज के लिए परेशानी होती थी। अब इस मशीन को शुरू कर दिया है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि बेनिफिशियरी हफ्ते में एक बार वीरवार को अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन से स्कैनिंग और अल्ट्रासाउंड की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। शुक्रवार को पहले दिन सात ईएसआई बेनिफिशियरी ने इस सुविधा का फायदा उठाया। उन्होंने बताया कि ये सर्विस देने के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जसमीत वालिया को एम्पैनल किया है, जो हर वीरवार ये सर्विस देंगे। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट वैक्सीनेशन ऑफिसर डॉ. राकेश चोपड़ा, एसएमओ डॉ. सतिंदर कौर, डॉ. गुरप्रीत कौर, एसएमओ डॉ. संजीव मौजूद रहे।


