पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागे बदमाशों को पकड़ने बनाई टीम:मोगा में दुकानदार को लूटने पहुंचे थे; एक को गोली ली, 2 गिरफ्तार

पंजाब के मोगा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए 3 टीमें बनाई गई। जो मुक्तसर और फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बीते दिन दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। जो एक दुकानदार को लूटने पहुंचे थे। यह मुठभेड़ गांव भलूर के पास सेम नाले के निकट बीते कल देर शाम हुई थी। क्रॉस फायरिंग के दौरान में एक बदमाश को गोली लगी थी। जबकि चार अन्य बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। एसएसपी अजय गांधी के अनुसार, एक दिन पहले 6 बदमाशों ने गांव भलूर में एक किराना दुकान में लूटपाट की और दुकानदार के साथ मारपीट की थी। देर शाम समालसर थाना के इंचार्ज जनक राज को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बदमाश सेम नाले के पास मौजूद हैं। घायल को अस्पताल में कराया भर्ती एसएसपी ने कहा कि जब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सूखचैन सिंह को गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथी अमनदीप सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, ये बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *