एनएसएस समाज सेवा के माध्यम से स्वयं के व्यक्तित्व विकास का केंद्र

भास्कर न्यूज| अंबागढ़ चौकी ग्राम दिघवाड़ी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का आयोजन शासकीय लाल श्याम शाह नवीन महाविद्यालय मोहला के द्वारा रखा गया। जिसका मुख्य विषय नशा मुक्त समाज के लिए युवा रखा गया था। शिविर के समापन अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। शिविर के कार्यक्रम अधिकारी जीपी चंद्रवंशी ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से यह सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन सात दिवस तक योगा, बौद्धिक परिचर्चा, ग्रामीणों में जनजागरूकता लाने के लिए नशामुक्त समाज, स्वच्छता, रक्तदान के लिए जागरूकता, साक्षरता के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य स्वयं सेवकों के द्वारा किया जाता है। नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक को सराहा: विधायक ने समापन अवसर पर स्वयं सेवकों के बीच तीन घंटे गुजारे। नशामुक्ति पर आधारित मंचन नुक्कड़ नाटक को उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर देखा एवं सराहा भी। कार्यक्रम के अंत में शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवकों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। विधायक ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए स्वच्छता व सायबर क्राइम के बारे में बताया। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना त्याग और सेवा सीखने का प्रमुख केंद्र है। राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा के माध्यम से स्वयं के व्यक्तित्व का विकास करने का कार्य करता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयं सेवकों ने जो नशामुक्ति व खासकर महिलाओं में आत्मरक्षा के तरीके बताए वह सीखने योग्य है। समाज में किसी भी प्रकार के दुर्गुणों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। दुर्गुणों से स्वयं के साथ परिवार एवं समाज की ही हानि होती है। ध्येय वाक्य को जीवन भर अपने जीवन में अंगीकार रखना है: कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक ने कहा कि एनएसएस क्लैप गोज टू के ध्येय वाक्य को जीवन भर अपने जीवन में अंगीकार रखना है। जीवन के किसी भी समय में यह प्रेरित करने वाला वाक्य सकारात्मक सामूहिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह शिविर समाज को सही दिशा देने के लिए जरूरी है जिसका लाभ लेवें एवं अपने जीवन में उतारे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच संतोषी मंडावी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, सुप्रिया मंडावी, किशन मंडावी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *