बिहार के ‘टार्जन बॉय’ ने रामदेव संग लगाई रेस, VIDEO:राजा यादव बोले- वीडियो देखकर योग गुरु ने बुलाया, यूथ को मोटिवेट करना मेरा मकसद

बगहा के राजा यादव को ‘टार्जन बॉय’ के नाम से जाना जाता है। अपनी फिटनेस और तेज दौड़ने की क्षमता के लिए सोशल मीडिया पर वायरल रहे राजा यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, राजा यादव अब योग गुरु बाबा रामदेव के साथ वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में राजा यादव, बाबा रामदेव के साथ कभी पटखनी लगाते दिख रहे हैं, तो कभी रेस लगाते नजर आ रहे हैं। राजा यादव बगहा के महिपुर भतैडा पंचायत स्थित पाकड़ गांव के रहने वाले हैं। बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाते VIDEO शेयर किया राजा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बाबा रामदेव के साथ अपनी फोटो और वीडियो साझा किए हैं। एक वीडियो में राजा यादव, बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगा रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में राजा, बाबा रामदेव की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं। एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बाबा रामदेव लग्जरी कार को ड्राइव कर रहे हैं और राजा कार की स्पीड को मैच करते हुए दौड़ लगा रहे हैं। रामदेव बोले- राजा युवाओं के सुपरस्टार बाबा रामदेव ने कहा, ‘हमारे साथ युवाओं के एक सुपरस्टार राजा यादव हैं। इनको यूथ ‘बिहारी टार्जन’ कहते हैं। ये हर दिन 40-42 किमी प्रति घंटे की स्पीड से 20 से 25 KM तक दौड़ते हैं। इस एनर्जी के लिए हर दिन प्रैक्टिस करनी पड़ती है। पहले इन्होंने पहलवानी सीखी। फिर दौड़ लगाना शुरू कर दिया। अब ये करोड़ों लोगों के इंस्पिरेशन हो गए हैं।’ ‘राजा यादव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। जिसमें उसने 24 घंटे के अंदर 50 हजार मिलियन प्लस पुश-अप्स किए हैं। वहीं, 2 दिन में 100 हजार मिलियन को भी क्रॉस कर दिया है। बाबा रामदेव ने राजा यादव को कई सारे दाव भी सिखाए। राजा यादव को कई बार पटखनी भी दी। हनुमान दंड, सर्प दंड से लेकर कई तरह के दंड सिखाए।’ ‘5 लीटर दूध हर दिन पी लेता हूं’ राजा यादव ने कहा कि ‘देसी खाना जरूरी है। फास्ट फूड से बचना चाहिए। मैं हर दिन 5 लीटर दूध पी लेता हूं। फैमिली बैकग्राउंड पहलवानी से जुड़ा है। मैं गलत दिशा में जा रहे यूथ को वीडियो बनाकर मोटिवेट करता हूं।’ राजा यादव ने आगे बताया, ‘मेरे वीडियो को देखकर बाबा रामदेव का फोन आया था। इसके बाद मैं उनसे मिलने बाबा के आश्रम आ गया। यहां 4 दिन तक रहा। आश्रम में सब कुछ देखा, काफी अच्छा लगा। यहां योग भी सीखा।’ आर्मी की बहाली में फेल होने के बाद फिटनेस फ्रिक बने राजा यादव ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से प्रेरित होकर गांव में ही फिटनेस और कुश्ती का ट्रेनिंग सेंटर बनाया है। राजा ने आर्मी की बहाली में पिछड़ने के बाद अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। उन्होंने देसी जुगाड़ से फिटनेस के उपकरण बनाए और न केवल खुद को बल्कि क्षेत्र के युवाओं को भी फिटनेस और कुश्ती की ट्रेनिंग देनी शुरू की। राजा का कहना है, ‘मैं चाहता हूं कि मेरे गांव के युवा भी कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाएं। मेरी फिटनेस के पीछे मेरी मां फुलेना देवी का भी योगदान है, जो मेरे लिए शुद्ध दूध, दही और घी उपलब्ध कराती हैं।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *