दस्तार प्रतियोगिता में 16 साल तक के 125 बच्चों ने लिया भाग

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व प्रधान दिनेश बस्सी की अगुवाई में ईस्ट मोहन नगर स्थित जस्सा सिंह रामगढ़िया हाल में चार साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को समर्पित ‘दस्तार दी शान, साहिबजादों दे नाम’ दस्तार मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में 125 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सिख की आन शान दस्तार मुकाबले में 16 साल तक के बच्चों ने भाग लिया। भाईबंदी संस्था के सहयोग से करवाए गए दस्तार मुकाबलों में मुख्यातिथि दिनेश बस्सी ने विजेता बच्चों को नकद ईनाम देकर सम्मानित किया। विजेता बच्चों को सिरोपा व स​र्टिफिकेट भी बांटे गए। बस्सी ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का मुख्य मकसद संगत को साहिबजादों की शहादत से परिचित करवाना है। उन्हें गुरबाणी व गुरु साहिब से जोड़ना है। युवा पीढ़ी को गुरबाणी व गुरु साहिब से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चो को नशों व अन्य समाजिक बुराइयों से बचाते हुए गुरु घर से जोडकर उन्हें नेक रास्तों पर अग्रसर करना भी उनका मुख्य उद्देशय है। समारोह के दौरान अटूट लंगर भी बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *