जगराओं पुल तक लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

लुधियाना| दुर्गा माता मंदिर चौक पर ट्रैफिक जाम कीसमस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक विभागकी ओर से ट्रायल बेस पर नई व्यवस्था लागू की गईहै। इसके तहत सड़क के बीच में ट्रैफिक कोनलगाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक को सुव्यवस्थित किया जा सके। नई व्यवस्था के अनुसार, रेड लाइट होनेके बावजूद भारत नगर चौक की ओर जाने वालेवाहनों को निकलने का रास्ता दिया गया है, जबकिरख बाग की तरफ जाने वाले वाहन दूसरी दिशा मेंखड़े हो सकेंगे। इससे चौक पर वाहनों कीअव्यवस्थित पार्किंग रुकेगी और ट्रैफिक का बहावसुचारु रहेगा। ट्रैफिक विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससेपहले रेड लाइट पर सभी वाहन पूरी सड़क पर खड़ेहो जाते थे, जिसके कारण जगराओं पुल तकलंबी-लंबी कतारें लग जाती थीं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस ट्रायल की शुरुआत शुक्रवार को एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह की अगुवाई में की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *