3 दिन सुबह-शाम घने कोहरे की चेतावनी, बारिश के आसार नहीं

अमृतसर | शुक्रवार को दिन में धूप ने ठंड से राहत दी मगर सुबह-शाम ठंड और कोहरे ने सताया। शुक्रवार को अधिकतम पारा 20.1 और न्यनतम 5 ​डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। साल के अंतिम सप्ताह में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की ओर से शीत लहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम ड्राई रहेगा। सुबह-शाम घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *