महासमुंद में अब तक 2.42 करोड़ का अवैध धान पकड़ाया:दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ लाकर खपाने की थी तैयारी, चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी

महासमुंद जिले में प्रशासन ने अवैध धान परिवहन और संग्रहण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अब तक 10,552 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2.42 करोड़ रुपए है। साथ ही 18 वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया चल रही है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशन में जिला प्रशासन ने चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी बढ़ा दी है। कलेक्टर खुद धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और खाद्य विभाग की टीमें मंडी अधिनियम के तहत लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अवैध धान जब्त कर की गई कार्रवाई 11 जनवरी को बसना के ग्राम बसुला में 152 बोरा धान जब्त किया गया था। इसके अलावा 13 जनवरी को चेक पोस्ट पलसापाली में 612 बोरी अवैध धान और 14 जनवरी को सरायपाली के ग्राम अर्जुनदा में 350 कट्टा अवैध धान पकड़ा गया। बुधवार तड़के सुबह 3 बजे सरसींवा से सरायपाली 500 पैकेट धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसे बसना के अनुविभागीय अधिकारी ने ग्राम कोटेनदहरा में पकड़ा। दूसरे राज्यों का धान खपाने की कोशिश प्रशासन के मुताबिक यह धान दूसरे राज्यों से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश की जा रही थी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *