सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस:कोंडागांव में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों के घर जाकर किया सम्मान, शॉल और श्रीफल भेंट किए

कोंडागांव में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव की टीम ने 14 जनवरी 2025 को वरिष्ठ पूर्व सैनिकों के घर जाकर उनका सम्मान किया। इस विशेष अवसर पर चार वरिष्ठ पूर्व सैनिकों – विजय कुमार सैमुअल, परदेशी राम साहू, उत्पल बोस और प्रेम सिंह देवांगन को सम्मानित किया गया। परिषद के सदस्यों ने उनके घर जाकर शॉल और श्रीफल भेंट किए तथा सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें बस्तर संभाग प्रभारी एवं संरक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुमार कुंवर शामिल थे। यह आयोजन पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का एक सार्थक प्रयास रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *