किन्नौर हादसे में 2 महिलाओं की मौत:बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, 2 की हालत गंभीर: शिमला रेफर

किन्नौर जिले के पूह उपमंडल में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्पिलो-कानम संपर्क मार्ग पर चल रही बोलेरो कैंपर बेकाबू होकर नेलनल हाईवे-5 पर जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय वाहन स्पिलो से कानम की ओर जा रही थी। मृतक महिलाओं की पहचान स्पिलो निवासी नरगु जंगमो (60 वर्ष), पत्नी सुखदेव और झारखंड की बसंती देवी बुदेश्वर उराव (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में स्पिलो किन्नौर के पवन कुमार और पूर्ण छेरिंग शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ से शिमला रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्पिलो के ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार पूह नानक चंद नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए और घायलों को 5-5 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *