महेश तिक्षणा ICC वनडे बॉलिंग रैंकिंग में टॉप-3 में पहुंचे:बुमराह को एक स्थान का नुकसान; टेस्ट और टी-20 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं

श्रीलंकाई गेंदबाज महेश तिक्षणा पहली बार ICC पुरुष वन-डे रैंकिंग में शीर्ष तीन में आ गए हैं। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर ने न्यूजीलैंड में श्रीलंका के लिए लगातार दो वनडे मैचों में कुल सात विकेट लिए।
तिक्षणा ने हैमिन्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में हैट्रिक लिया था। इसमें उन्होंने 44 रन देकर कुल 4 विकेट लिए थे। तिक्षणा के 663 अंक हैं। वहीं राशिद खान ने 669 अंक के साथ टॉप पर बरकरार है। भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव टॉप-2 पर कायम हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ है, वह सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (635) ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 10.33 की औसत से नौ विकेट लेकर तीन पायदान ऊपर चढ़कर ऑस्ट्रेलियाई एडम जाम्पा के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ वनडे बल्लेबाजी के टॉप-10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पाकिस्तान के बाबर आजम (795), रोहित शर्मा (765), शुभमन गिल (763) और विराट कोहली (746) की भारतीय तिकड़ी से आगे टॉप पर बने हुए हैं। वनडे ऑराउंडर्स रैंकिंग में महेश तिक्षणा को चार स्थान का फायदा
महेश तिक्षणा को न्यूजीलैंड में शानदार गेंदबाजी का फायदा ऑलराउंडर रैंकिंग में भी मिला है। वह चार पायदान ऊपर चढ़कर 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के स्टार मोहम्मद नबी (300) जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (290) से आगे शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। टेस्ट-टी-20 रैंकिंग में बदलाव नहीं
टेस्ट और टी-20 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले हफ्ते जारी रैंकिंग में ऋषभपंत की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी हुई थी।
वे 12वीं पोजिशन से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पंत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के सिडनी टेस्ट में 40 और 61 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत उनकी रैंकिंग सुधरी थी। इस लिस्ट में दूसरे भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं, जो नंबर 4 पर बने हुए हैं। यशस्वी ने BGT में एक सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी लगाई थी।
बॉलर्स की टॉप-10 रैंकिंग में बुमराह पहले पायदान पर बरकरार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *