महिला क्रिकेट- भारत ने रिकॉर्ड 435 रन बनाए:वनडे का चौथा हाईएस्ट स्कोर; मंधाना सबसे तेज शतक बनाने वाली भारतीय

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले बैटिंग करते हुए 435 रन का स्कोर बनाया। यह टीम का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। वहीं वर्ल्ड में चौथा हाईएस्ट स्कोर है। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। कीवी टीम ने 2018 में आयरलैंड के ही खिलाफ 491 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने दो दिन में ही अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले, रविवार को दूसरे वनडे में 370 रन स्कोर खड़ा किया था। कप्तान स्मृति मंधाना ने 70 गेंद में शतक लगाया। वे भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वालीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं। स्मृति ने 80 गेंद में 135 रन की पारी खेली। प्रतीका और स्मृति मंधाना का शतक
भारतीय टीम ने बुधवार को राजकोट में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 435 रन स्कोर खड़ा किया और आयरलैंड को 436 रन का टारगेट दिया। भारत के लिए स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने शतक लगाया। मंधाना ने 80 बॉल पर 135 रन और प्रतीका ने 129 बॉल पर 154 रन बनाए। दोनों टीम की प्लेइंग-XI
भारत महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतीका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्ज, तेजल हसबनीस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सयाली सतघरे, मिन्नू मणि, तितास साधु और तनुजा कंवर। आयरलैंड महिला: गैबी लुईस (कप्तान), सारा फोर्ब्स, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लौरा डेलानी, लिआ पॉल, क्रिस्टीना कूल्टर रीली (विकेट कीपर), अर्लीन केली, एवा कैनिंग, जॉर्जिना डेम्पसे, फ्रेया सार्जेंट बॉलिंग और अलाना डाल्जेल। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चैंपियंस ट्रॉफी ओपनिंग सेरेमनी में पाकिस्तान जा सकते हैं रोहित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइब्रिड मॉडल में खेली जा रही है। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *