श्री गुरु गोबिंद सिंह जी पर टिप्पणी से भड़का सिख-समुदाय:निहंग सिंह पहुंचे मालेरकोटला, आरोपी से पूछताछ, लिखित माफी के बाद शांति

पंजाब के मालेरकोटला के अहमदगढ़ में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सोशल मीडिया पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आई। यह टिप्पणी मालेरकोटला निवासी सुरेश ऋषि जिंदल द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की गई थी, जिससे सिख संगत और धार्मिक संगठनों में गहरा रोष फैल गया। जैसे ही यह मामला सामने आया, स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया और सिख समुदाय ने इसे अपनी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया।मामले की गंभीरता को देखते हुए निहंग सिंहों का जत्था भी मालेरकोटला पहुंचा। पारंपरिक नीले बाने में सजे निहंग सिंहों की मौके पर मौजूदगी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुरेश ऋषि जिंदल से कड़ी पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ के बाद माफी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान दमदमी टकसाल के ज्ञानी तेजबीर सिंह खालसा ने नाराजगी जताते हुए सुरेश ऋषि जिंदल को तीन से चार थप्पड़ लगाए और उससे मौके पर ही माफी मंगवाई। इसके बाद सुरेश ऋषि जिंदल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौखिक रूप से माफी मांगी। घटना के बाद तेजबीर सिंह खालसा ने स्थिति को संभालते हुए संगत और निहंग सिंहों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं शांति और मर्यादा का मार्ग दिखाती हैं, लेकिन गुरु साहिब के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। इसके पश्चात ज्ञानी तेजबीर सिंह खालसा की मौजूदगी में सुरेश ऋषि जिंदल से लिखित माफी पत्र भी लिया गया। लिखित माफी में सुरेश ऋषि जिंदल ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी अनजाने में हुई थी और उनका उद्देश्य किसी भी धर्म, गुरु साहिब या सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। गुरु साहिब के सम्मान पर सख्त चेतावनी तेजबीर सिंह खालसा ने सख्त शब्दों में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सम्मान के खिलाफ कोई भी टिप्पणी या कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी इस तरह की हरकत करता पाया गया, तो संगत चुप नहीं बैठेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *